भाटपार रानी: सरौरा दुबे टोला में खेत से लौट रहे बुजुर्ग पर आवारा कुत्तों ने किया हमला, घायल
शुक्रवार की शाम 5:00 बजे सरौरा दुबे टोला के रहने वाले नंदलाल राजभर जो खेत की तरफ गए थे। वापस लौटते समय दो आवारा कुत्तों ने उन पर हमला कर दिया, काटकर घायल कर दिया। वहीं उनके शोर मचाने पर अन्य लोग पहुंचे ।तब कुत्ते भागे। जहां परिजन उनको उपचार के लिए देवरिया मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां उनका उपचार चल रहा है।