भाटपार रानी: भाटपार रानी कस्बे में स्थानीय स्कूल पर भोजपुरी के प्रख्यात साहित्यकार नीरन जी को दी गई श्रद्धांजलि, किया गया याद
शुक्रवार की दोपहर 2:00 बजे भाटपार रानी कस्बे के स्थानीय स्कूल पर समाजसेवी जगदीश मिश्रा की अध्यक्षता में पत्रकारों व साहित्यकारों ने एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। जिसमें भोजपुरी के प्रख्यात साहित्यकार, विश्व भोजपुरी सम्मेलन के संरक्षक, अरुणेश नीरन के निधन पर शोक व्यक्त किया गया।