भाटपार रानी: एडीजी जोन गोरखपुर ने पुलिस लाइन में की समीक्षा बैठक, दिए आवश्यक निर्देश
गुरुवार की दोपहर 2:00 बजे एडीजी जोन गोरखपुर मुथा अशोक जैन देवरिया पहुंचे और पुलिस लाइन स्थित सभागार में एक उच्च स्तरीय बैठक ली। बैठक में पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर ,अपर पुलिस अधीक्षक उतरी अरविंद कुमार वर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी सुनील कुमार सिंह सहित समस्त क्षेत्राधिकारी और प्रभारी निरीक्षक मौजूद रहे।