भाटपार रानी: पुलिस ने मैंदनिया पुलिया के पास पत्रकार को पिस्तौल दिखाकर धमकाने वाले आरोपी को कट्टा और कार्टूंस के साथ किया गिरफ्तार
10 जून को श्रीरामपुर थाना क्षेत्र में के बलिवन चौराहे के पास कुछ लोगों ने एक पत्रकार को पिस्तौल लगाकर धमकाया था और जान से मारने की धमकी दी थी। इस मामले में पुलिस में पीड़ित पत्रकार ने तहरीर दी।पुलिस ने गुरुवार की सुबह 10बजे मैंदनिया पुलिया के पास से कट्टा कारतूस साथ गिरफ्तार किया ।युवक का नाम नीतीश कुशवाहा है ।उस पर कई मामले पहले से चल रहे हैं।