सुपौल: सुपौल में एक ट्रक में से 40 लाख की विदेशी शराब हुआ जब्त, मौके से तस्कर हुआ फरार
Supaul, Supaul | Aug 3, 2024 सुपौल के जदिया पुलिस थाना अंतर्गत एनएच 327ई पर एक ट्रक में से गिट्ठी के नीचे लादे भारी मात्रा में शराब जब्त किया है। इस दौरान मौके से तस्कर फरार हो गया है जहां ट्रक से कुल 292 पेटी शराब बरामद हुआ है जिसकी कीमत लगभग 40 लाख रुपए बताई जा रही है। जिसके बाद सुपौल पुलिस मामला दर्ज करते हुए अग्रसर कारवाई में जुट गई है।