लखीसराय: उत्पाद पुलिस लखीसराय द्वारा जिले में चार जगहों छापेमारी कर 1 शराब तस्कर एवं 9 शराबी को गिरफ्तार किया गया
शनिवार अपराह्न 2:37 पर उत्पाद पुलिस लखीसराय द्वारा प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी गई जानकारी के अनुसार लखीसराय थाना क्षेत्र में सलोनाचक गांव से 6 लीटर महुआ शराब के साथ इसी गांव के प्रमोद साह को गिरफ्तार किया गया. लखीसराय में इंग्लिश मोहल्ला से 2, कजरा थाना क्षेत्र में मदनपुर गांव से 4 तथा बड़हिया थाना क्षेत्र में इंदुपुर मोहल्ला से 3 शराबी गिरफ्तार हुए.