खलीलाबाद: मुखलीसपुर शहर के पेट्रोल पंप के पीछे दोना पत्तल के गोदाम में साट सर्किट से लगी आग, लाखों का सामान जलकर खाक
खलीलाबाद शहर कोतवाली क्षेत्र के मुखलीसपुर पेट्रोल पंप के पीछे दोना पत्तल के गोदाम में शॉर्ट सर्किट से सोमवार की रात्रि में आग लग गई। आग की ऊंची लपटें इतनी भयावह थी की देखने वाले लोग सहम से गए। लाखों का सामान जलकर खाक हो गया।स्थानीय लोगों की मदद से दमकल की टीम ने घंटों मशक्कत के बाद आग को बुझाया। यह जानकारी मंगलवार सुबह 6:00 बजे कोतवाली पुलिस ने दी।