रावतसर: चक 2 एन जी एम में एक व्यक्ति से मारपीट के आरोप में चार जनों पर रावतसर थाने में मामला हुआ दर्ज
एक व्यक्ति से मारपीट के आरोप में चार जनों पर रावतसर पुलिस थाने में मामला दर्ज हुआ है। सोमवार को चंपालाल बावरी निवासी चक 2 एन जी एम ने मामला दर्ज करवाया है। उदाराम, मांगीलाल, लालीदेवी व सुमन बावरी निवासी चक 2 एन जी एम रावतसर पर मामला दर्ज हुआ है। एक राय होकर मारपीट करने का आरोप लगाया है। रावतसर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है।