पानीपत-जींद सड़क को फोरलेन बनाने की परियोजना का टेंडर जारी हो गया है। हरियाणा के पंचायत एवं खनन मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने बताया कि पानीपत से दरियापुर मोड़ तक सड़क निर्माण के लिए 53 करोड़ 91 लाख रुपए का टेंडर लगा है। यह कार्य लोक निर्माण विभाग द्वारा किया जाएगा।