बल्ड बैंक में AB+ ब्लड न मिलने से एक बंदी को सामुचित उपचार नहीं मिल सका और उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार जिला जेल मंडला से 27 अक्टूबर की सुबह 11.41 बजे उपचार के लिए बंदी मरीज अजीत पटेल पिता जनरलाल पटेल 36 वर्ष को जिला अस्पताल लाया गया था। अजीत पटेल को सांस लेने में तकलीफ एवं शरीर में सूजन की शिकायत थी। 3.40 बजे रेफरल प्रक्रिया के दौरान ही मृत्यु हो गई।