धमतरी: जिला अस्पताल से हटाए गए गार्डों ने कहा- हमसे नाश्ता बंटवाने और वार्ड बॉय का काम कराया जाता था
जिला अस्पताल से हटाए गए 25 सुरक्षाकर्मियों ने बताया कि वर्तमान में सिविल सर्जन द्वारा सभी को सेवा से पृथक करने नोटिस जारी किया है। जो उनके साथ अन्यायपूर्ण और हमारे मौलिक अधिकारों का हनन है। सुरक्षा कर्मियों ने आरोप लगाते हुए बताया कि अस्पताल प्रबंधन द्वारा हमसे वार्ड बॉय का काम, मरीज के शिफ्टिंग, दवा स्टोर से सामान लाना, नाश्ता बंटवाना और साफ-सफाई।