मुंगावली: सेफ क्लिक 2.0 अभियान के तहत मुंगावली पुलिस ने लोगों को किया साइबर अपराधों के प्रति जागरूक"
साइबर अपराधों से बचाव के लिए पुलिस मुख्यालय भोपाल के सेफ क्लिक 2.0" अभियान के तहत मुंगावली पुलिस ने कृषि उपज मंडी के पास जनजागरूकता अभियान चलाया। पुलिस प्रशासन ने शनिवार को शाम सात बजे जानकारी देते हुए बताया कि इस अभियान के तहत लोगों को ऑनलाइन ठगी, फर्जी लिंक, ओटीपी साझा न करने और डिजिटल लेनदेन में बरती जाने वाली सावधानियों की विस्तृत जानकारी दी गई।