सरदारशहर: सरदारशहर में बारिश के बाद मच्छरजनित बीमारियों का खतरा बढ़ा, डॉक्टरों ने सतर्कता बरतने की दी सलाह
सरदारशहर। क्षेत्र में अच्छी बारिश से गर्मी-उमस से राहत मिली है, लेकिन जलभराव से मच्छरों की संख्या बढ़ गई है। नालियों व खुले स्थानों पर पानी जमा होने से डेंगू, मलेरिया व चिकनगुनिया फैलने की आशंका बढ़ी है। राजकीय उपजिला अस्पताल के चिकित्सकों ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की हैं।