शाहजहांपुर: सदर बाजार पुलिस ने ई-रिक्शा से मोबाइल, पर्स और नकदी चोरी करने के मामले में स्मार्ट रोड से 2 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
दरअसल थाना सदर बाजार पुलिस ने ई रिक्शा से मोबाइल, पर्स ब नकदी चोरी की घटना का सफल अनावरण किया है। इस मामले में पुलिस ने अभियुक्त रचित शंखवार और रिजवान को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोरी का सामान और एक स्कूटी बरामद की है। फिलहाल पुलिस ने पकड़े गए दोनों अभियुक्तों को जेल भेज दिया है।