शाहजहांपुर: समाजसेवी ने तमाम लोगों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिला प्रशासन को ज्ञापन दिया, चाइनीज माझा पर रोक लगाने की मांग की
दरअसल समाजसेवी ने आज कलेक्ट्रेट पहुंचकर तमाम लोगों के साथ एक ज्ञापन जिला प्रशासन को दिया। ज्ञापन देते हुए चाइनीज माझे पर रोक लगाई जाने की मांग की। इसके अलावा सड़कों पर बैठी गायों को गौशाला भिजवाए जाने की भी मांग की है। समाज सेवी ने मांगे पूरी न होने पर टंकी पर चढ़ने की चेतावनी दी है।