शाहजहांपुर: कलेक्ट्रेट में समाजसेवी ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को दिया, गायों को गौशाला भेजने की मांग की
दरअसल समाजसेवी के साथ आज तमाम लोग कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां उन्होंने मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन जिला प्रशासन को दिया। ज्ञापन देकर उन्होंने चाइनीस मजे की शहर में हो रही धड़ल्ले से बिक्री पर रोक लगाये जाने की मांग की है। इसके अलावा सड़कों पर घूम रहे आवारा गोवंशों को भी पकड़वाने की मांग की है। समाजसेवी का कहना है कि सभी गोवंशों को गौशाला भिजवाया जाए।