सतना जिले के बरौंधा थाना क्षेत्र अंतर्गत नकैला गांव मेंशुक्रवार को सार्वजनिक कुएं की सफाई के दौरान विवाद होगया। आरोप है कि गांव के एक व्यक्ति ने मौके पर पहुंचकरमजदूरों के साथ अभद्रता की और सरपंच को गोली मारने कीधमकी दी। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। मामले की शिकायत बरौंंधा थाने में दर्ज कराई गई है।