मंझनपुर: इमली गांव के बगीचे में मिली महिला की लाश के मामले में मंझनपुर में एएसपी अमिता सिंह ने तीन टीमों का किया गठन
सराय अकिल थाना के इमली गांव में एक महिला की बगीचे में मृत अवस्था में पडे़े होने की सूचना मिली। सूचना पर थाना स्थानीय पुलिस द्वारा मौके पहुंचकर परिजनों से पूछताछ की गई तो उनके द्वारा बताया गया कि मृतका मनीता देवी अपने पति को घर से 01 किलोमीटर दूर गोडा पर खाना देने गयीं थीं जो काफी देर तक नहीं आईं तो खोजबीन करने पर रास्ते में एक बगीचे में मृत अवस्था पड़ी मिली।