मंडला: मार्ग विहीन है मुगदरा का बैगा टोला, बारिश में बढ़ जाती है समस्या, कलेक्टर से लगाई गुहार
Mandla, Mandla | Jun 9, 2026 ग्राम पंचायत मुगदरा के राजस्व ग्राम भटिया टोला के वार्ड क्रमांक 18 का बैगा टोला आज भी मार्ग विहीन है। पक्की सडक़ न होने के कारण यहां के ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। मंगलवार को एकबजे ग्रामीणों ने कलेक्टर को आवेदन दिया है। ग्रामीणों ने बताया कि पहुंच मार्ग न होने के कारण हर साल बारिश के 4 महीनों में इस टोले का संपर्क मुख्य मार्गों से कट जाता है