जय राम यादव निवासी पिपलौदा उबारी थाना मायापुर ने बताया कि शुक्रवार की सुबह करीब 4:00 बजे उसकी भाभी सुखिया यादव ने घर में रखी इल्ली मारने की दवाई का सेवन कर लिया जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल से शिवपुरी में भर्ती कराया गया है जहां उनका उपचार जारी है।