गुना नगर: कोर्ट के सामने चक्का जाम करने पर 6 लोगों पर एफआईआर दर्ज, जमानत न होने पर भाई ने किया आत्मदाह का प्रयास
गुना हनुमान चौराहा पर जिला कोर्ट के सामने एक परिवार ने 20 अप्रैल को चक्का जाम कर पेट्रोल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया था। 21 अप्रैल को कैंट थाना पुलिस ने ASI गिर्राज जाटव की रिपोर्ट पर 6 लोगों पर FIR की है। न्यू सिटी कॉलोनी निवासी विजय रजक ने बीती रोज भाई की जमानत न होने पर परिवार सहित आत्मदाह का प्रयास किया था। वकीलों पर मारपीट के आरोप लगाए थे।