बांधवगढ़: DTAB के फैसले के विरोध में उमरिया के फार्मासिस्ट लामबंद, दवा व्यवसाय में फार्मासिस्ट अनिवार्यता की मांग
उमरिया में एम.पी. फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने DTAB के हालिया निर्णय के विरोध में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा के नाम ज्ञापन सौंपा।एसोसिएशन ने 16 फरवरी 2026 की बैठक में प्रस्तावित नियम संशोधन को जनस्वास्थ्य के लिए खतरनाक बताया। फार्मासिस्टों का कहना है कि दवा संचालन में गैर-प्रशिक्षित लोगों को अनुमति देना मरीजों की सुरक्षा से खिलवाड़ है।