कुम्हेर: कुबेर थाना पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए ₹2000 के इनामी बदमाश को किया गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में कुम्हेर थाना पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई देखने को मिल रही है, कुम्हेर पुलिस ने प्रेस नोट जारी कर बताया कि एनडीपीएस एक्ट में वांछित आरोपी राजेंद्र पुत्र हरि सिंह जाट उम्र 58 साल निवासी मोलोनी धौलपुर को उसके निवास से गिरफ्तार किया है, आरोपी से पूछताछ जारी है, यह कार्रवाई थाना अधिकारी जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में की गई