हरसूद: नाजिया इलाही के खिलाफ कार्रवाई करने की मुस्लिमजनों ने की मांग
Harsud, Khandwa | Jul 10, 2026 शुक्रवार दोपहर 2:30 बजे के लगभग नया हरसूद में मुस्लिमजनों ने नाजिया इलाही के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग का राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन एसडीएम कार्यालय हरसूद में सौंपा। जिसमें मुस्लिमजनों ने बताया कि विगत दिनों नाजिया इलाही नामक महिला ने इस्लाम, मुसलमान व पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के विषय में वीडियो के माध्यम से विवादित बयान दिया है।