हाँ! हम टीबी खत्म कर सकते हैं की थीम पर वाराणसी में मनाया गया विश्व क्षय रोग दिवस
Sadar, Varanasi | Mar 28, 2024 वाराणसी । होली के अवसर पर बीते दिनों अवकाश होने के कारण राज्य स्तर से प्राप्त दिशा निर्देश के क्रम में 24 मार्च को मनाया जाने वाला विश्व क्षय रोग दिवस इस बार बृहस्पतिवार (28 मार्च) को मनाया गया। इस क्रम में जनपद के कबीरचौरा स्थित एसएसपीजी मंडलीय चिकित्सालय, बीएचयू स्थित सर सुंदर लाल चिकित्सालय एवं हैरिटेज मेडिकल कॉलेज भदवर में विश्व क्षय रोग दिवस के समारोह