10 लाख रूपये की चोरी के प्रकरण में 2 लोग गिरफ्तार, होली की रात सामनेघाट में ताला तोड़कर की गई थी चोरी
Sadar, Varanasi | Mar 28, 2024 वाराणसी के सामनेघाट में 3 दिन पूर्व 10 लाख रूपये की चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश हो गया है। लंका थाने की पुलिस ने 2 शातिर चोरों को कृष्णानगर कॉलोनी से अवैध असलहों व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। चोरों ने अपना गुनाह भी कबूल कर लिया है।