त्रिपुरा-भैरवी घाट पर दंपत्ति पर रंग-पानी फेंकने का वीडियो वायरलः कांग्रेस नेताओं ने ट्वीट किया
Sadar, Varanasi | Mar 28, 2024 वाराणसी में होली के हुडदंग के बीच मंगलवार को गंगा के त्रिपुर भैरवी घाट पर युवाओं ने एक दंपती से अभद्रता कर दी। घाट पर पति के साथ घूमने आई महिला पर युवकों ने रंग और पानी फेंक दिया। घाट के ऊपर खड़े युवकों ने जमकर हूटिंग की और दुर्व्यवहार भी किया। इसके अलावा महिला से कई युवकों ने अश्लील टिप्पणी भी की। घाट किनारे अन्य सैलानियों ने इसे कैमरे में कैद कर लिया।