शिवपुरी नगर: बगीचा सरकार मंदिर पर हमला: आक्रोशित ब्राह्मण समाज ने घेरा एसपी ऑफिस, मुख्य सूत्रधार की गिरफ्तारी की मांग
शिवपुरी जिले के करैरा थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध बगीचा सरकार हनुमान मंदिर में पिछले दिनों हुई मारपीट और जानलेवा हमले की घटना को लेकर आज कस्बे के भक्तों और ब्राह्मण समाज में भारी आक्रोश देखा गया। गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे बड़ी संख्या में भक्तगण और समाज के लोग शिवपुरी एसपी कार्यालय पहुंचे, जहाँ उन्होंने एसपी यांगचेन डोलकर भूटिया को ज्ञापन सौंपा।