बिजनौर: बिजनौर में पुलिस ने वारंटी अभियुक्तों के खिलाफ चलाया विशेष अभियान, जिले भर से 8 वारंटी अभियुक्त किए गिरफ्तार
Bijnor, Bijnor | Dec 2, 2024 बिजनौर में आज एसपी अभिषेक झा के आदेश पर सोमवार को समय करीब सुबह 10:00 बजे से पुलिस ने जिले के 22 थानो में वारंटी अभियुक्तों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया है। इस अभियान के तहत पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्र से 8 वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। और सभी को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।