बिजनौर: बिजनौर में कांग्रेस शहर अध्यक्ष मीनू गोयल को पुलिस ने संभल जाने से रोका, घर में किया नजरबंद
Bijnor, Bijnor | Dec 2, 2024 बिजनौर में आज सोमवार को समय करीब सुबह 9:00 बजे थाना कोतवाली शहर पुलिस कांग्रेस शहर अध्यक्ष मीनू गोयल के आवास पर पहुंची और उन्हें सम्भल जाने से रोक दिया है। पुलिस ने कांग्रेस के अन्य कार्यकर्ताओं को भी संभल जाने से रोक दिया और सभी को घर में ही नजर बंद कर दिया है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय आज संभल पहुंच सकते हैं।