बिजनौर: बिजनौर में एसपी ने अपने कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान सुनी जन शिकायतें
Bijnor, Bijnor | Dec 2, 2024 बिजनौर में आज सोमवार को समय करीब सुबह 10:00 बजे एसपी अभिषेक झा अपने कार्यालय में जनसुनवाई कार्यक्रम में पहुंचे और जनसुनवाई की गई। इस मौके पर दर्जनों की संख्या में शिकायतें प्राप्त हुई। सभी शिकायतों को ध्यानपूर्वक सुनकर उनके गुणवत्ता पूर्वक निस्तारण को लेकर संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। ताकि प्राप्त शिकायतों का समय से निस्तारण हो सके