बिशुनपुरा: विशुनपुरा के पिपरी घाट पर बालू माफियाओं का कब्जा, प्रशासन की चुप्पी से ग्रामीणों में आक्रोश
विशुनपुरा थाना क्षेत्र के पिपरी गांव स्थित बांकी नदी घाट के समीप निर्माणाधीन पुल और श्मशान घाट के आसपास से इन दिनों दर्जनों ट्रैक्टरों से अवैध बालू का उठाव किया जा रहा है। लेकिन इस पर प्रशासन की चुप्पी से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। बालू खनन से नदी में कई जगह कुएं जैसे 10 फीट गहरे गड्ढे बन गए हैं। कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।