चितरंगी: चौकी निवास पुलिस टीम ने लापता लड़की को महाराष्ट्र के दादर से किया दस्तयाब, परिजनों को किया गया सुपुर्द
चौकी निवास थाना सरई के गुमशुदा इंसान की दिनांक 20-10-2024 को रिपोर्ट दर्ज किया गया। जिस पर चौकी निवास द्वारा गुमशुदा लडकी उम्र 19 वर्ष चौकी निवास थाना सरई जिला सिंगरौली की पता तलाश हेतु पुलिस टीम गठित कर एवं सायबर सेल टीम की सहायता से गुमशुदा लडकी को बाम्बे दादर महाराष्ट्र राज्य से दस्तयाब किया गया।जहां आज परिजनों सकुशल सुपुर्द किया गया।