अनूपपुर: मॉडिफाइड साइलेंसर पर अनूपपुर यातायात पुलिस की कार्रवाई, 4 बुलेट वाहनों पर चालान
अनूपपुर यातायात पुलिस द्वारा मॉडिफाइड साइलेंसर के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत तीसरे दिन भी सख्त कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने वाले 4 बुलेट वाहनों पर चालानी कार्रवाई की। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत दी और अवैध मॉडिफिकेशन से होने वाले नुकसान के बारे में बताया।