चाचौड़ा: बीनागंज में रंगदारी: पेट्रोल पंप कर्मचारियों से मारपीट, शराब के लिए मांगे रुपए, पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ा
Chachaura, Guna | Apr 22, 2026 चाचौड़ा थाना क्षेत्र में रंगदारी का मामला सामने आया है। 22 अप्रैल को थाना प्रभारी ने कहा, 20 अप्रैल 2026 को फरियादी राघवेंद्र शिवहरे ने रिपोर्ट की। 19, 20 अप्रैल रात अनिल मीणा, छोटू मीणा ने पंप कर्मचारियों से शराब पीने रुपए मांगे न देने पर बेल्ट लात घुसो से मारपीट की। 21 अप्रैल को आरोपी अनिल मीणा को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। दूसरे फरार आरोपी की तलाश जारी है।