बखरी: एनपीएस चकचनरपत में हूल क्रांति दिवस का आयोजन,जमींदारों और साहूकारों के अत्याचार से बच्चों को कराया अवगत
बखरी एनपीएस चकचनरपत में हूल क्रांति दिवस का मंगलवार को आयोजन किया गया. मास्टर ट्रेनर फैयाज अहमद ने इस अवसर पर बताया कि अंग्रेज साहूकार और महाजनों के विरुद्ध आदिवासियों का सशस्त्र आंदोलन आज ही के दिन शुरू किया गया था. इसमें 1855 ईस्वी में ब्रिटिश शासन के खिलाफ एक विद्रोह हुआ जिसको हूल क्रांति के नाम से जाना जाता है।