बिछिया: 1 घंटे की बारिश ने खोली पंचायत की पोल! अंजनिया पंचायत में घरों तक घुसा पानी, लोग बोले -आखिर जिम्मेदार कौन?
बिछिया विकासखंड की ग्राम पंचायत अंजनिया में 21 जून रविवार को शाम करीब 6 बजे हुई तेज बारिश ने पंचायत की सफाई व्यवस्था की हकीकत सबके सामने ला दी l वार्ड क्रमांक 13 इंदिरा चौक और सिंचाई विभाग से लगे वार्डों में नालियां जाम होने के कारण बारिश का पानी सड़कों से होता हुआ लोगों के घरों और आंगन तक पहुंच गया l बारिश थमने के बाद भी कई जगह जल-भराव की स्थिति बनी रही l