बागपत: डीएम अस्मिता लाल और एसपी सूरज कुमार राय ने डीएवी कालेज टटीरी परीक्षा केंद्र का किया निरीक्षण
मंगलवार की सुबह करीब साढे 11 बजे उत्तर प्रदेश आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की ऑफलाइन लिखित परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी, शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से डीएम अस्मिता लाल एवं एसपी सूरज कुमार राय ने डीएवी कॉलेज टटीरी स्थित परीक्षा केंद्र का संयुक्त निरीक्षण किया।