महोबा: बीजेपी जिलाध्यक्ष पर पद के बदले हमबिस्तर होने के दबाव के आरोपों की जांच के लिए बीजेपी शीर्ष नेतृत्व ने गठित की टीम
Mahoba, Mahoba | Apr 28, 2026 भारतीय जनता पार्टी में अंदरूनी विवाद गहराता जा रहा है। एक महिला नेता ने जिलाध्यक्ष मोहनलाल कुशवाहा पर अनैतिक दबाव और अभद्र व्यवहार के आरोप लगाए हैं। जिलाध्यक्ष ने आरोपों को निराधार बताते हुए जांच की मांग की। क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने कमलावती सिंह और संतविलाश शिवहरे की दो सदस्यीय समिति गठित की है, जो तीन दिन में रिपोर्ट शीर्ष नेतृत्व को सौंपेगी।