कोईलवर: बीरमपुर गांव के एक घर में अज्ञात चोरों ने की चोरी, गृह मालिक ने थाने में दी आवेदन
गीधा थाना क्षेत्र के बीरमपुर गांव निवासी अशोक प्रसाद के घर में पिछले दरवाजे से प्रवेश कर अज्ञात चोरों के द्वारा विगत रात्रि चोरी की गई है। गृह मलिक अशोक प्रसाद ने थाने में एक लिखित आवेदन देकर चोरी के समान बरामद करने तथा चोरों की गिरफ्तारी की गुहार लगाई है। लिखित आवेदन में गृह मलिक ने बताया है कि सोने चांदी के गहने और नगदी की चोरी की गई है।