कोईलवर: सकड़ी मोड सड़क पर ट्रक चालक की मौत, परिजनों का आरोप- फाइनेंसकर्मियों ने चढ़ाई जान, सीसीटीवी फुटेज आया सामने
आरा-पटना नेशनल हाइवे पर कोईलवर थाना क्षेत्र के सकडी मोड़ पर सोमवार को सड़क हादसे में छपरा निवासी ट्रक चालक की मौत हो गयी। वहीं, परिजनों द्वारा फाइनेंस कर्मियों पर मारपीट कर व ट्रक चढ़ाकर हत्या करने का लगाया आरोप। मृतक चालक छपरा सारण के जहानपुर निवासी सुजीत कुमार है। इस मामले में पांच लोगों पर नामजद हुआ केस दर्ज। हाथों पाई का सीसीटीवी फुटेज आया सामने।