बहराइच: मालगोदाम रोड पर रेलवे पटरी के बगल से पुलिस ने 4 अभियुक्तों को देसी पिस्टल व 25 चोरी के मोबाइल फोन के साथ किया गिरफ्तार
थाना दरगाह पुलिस ने रविवार को एक देशी पिस्टल वह 25 एंड्राइड मोबाइल फोन के साथ चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। थाना दरगाह शरीफ में तैनात निरीक्षक अपराध चंद्रेश कुमार ने जानकारी देते हुए रविवार शाम करीब 6:30 बजे बताया कि सभी को माल को धाम रोड रेलवे पटरी के बगल से बगिया से गिरफ्तार किया गया है। सभी को न्यायालय रवाना कर दिया गया है।