बहराइच: धनकुट्टीपुरा अग्रसेन चौक स्थित देसी शराब की दुकान में हुई लाखों रुपए की चोरी मामले में चोरों के खिलाफ मुकदमा हुआ दर्ज
बहराइच के थाना दरगाह क्षेत्र अंतर्गत स्थित धनकुट्टीपुरा अग्रसेन चौक स्थित देशी शराब की दुकान में हुई लाखों की चोरी मामले में थाना दरगाह पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है। इस संबंध में रविवार शाम करीब 4 जानकारी देते हुए पीड़िता कविता सिंह ने बताया कि घटना 20 नवंबर की है जब अज्ञात चोरों द्वारा चोरी की गई थी।