बहराइच: गोलवा घाट के पास सड़क हादसे में घायल बुजुर्ग की इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस जांच में जुटी
जिले के गोलवा घाट के पास सड़क हादसे में बुजुर्ग घायल हो गए थे। जिनका इलाज लखनऊ में प्राइवेट अस्पताल में चल रहा था। जहां इलाज के दौरान मौत हो गई थी। परिजन शव लेकर बहराइच आए। इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव मर्चरी की भेज दिया था। शव का पोस्टमार्टम रविवार को कराया जा रहा है। जाच जारी है।