उतरौला: उतरौला में घर से गायब हुए 2 बच्चे 2 घंटे में सकुशल बरामद
कोतवाली उतरौला क्षेत्र के जोगीवीर गांव से दो मासूम बच्चे घर से गायब हो गए थे, जिन्हें पुलिस ने 10 टीमों की मदद से दो घंटे के भीतर अर्धनिर्मित मकान के छज्जे पर सोते हुए ढूंढ निकाला। बच्चों की उम्र 7 और 9 वर्ष है। तुरंत की गई पुलिस कार्रवाई से बच्चे सुरक्षित वापस परिवार के पास लौट आए।