रॉबर्ट्सगंज: कुलडोमरी गाँव में राज्यमंत्री संजीव गोंड़ ने लगाई जनचौपाल, कई जिला स्तरीय अधिकारी रहे मौजूद
सोनभद्र के कुलडोमरी गांव में सोमवार को आयोजित जन चौपाल में प्रदेश के समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव कुमार गौड़ ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को उनके त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए जन चौपाल में बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने अपनी शिकायतें और मांगें मंत्री के समक्ष रखीं। मंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि लोगो की समस्या को सुनें।