विदिशा नगर: ग्राम बंधेरा निवासी रविंद्र राजपूत अपने दो बेटों और पत्नी के साथ मानोरा मेला देखने गए थे, लौटते वक्त हुआ सड़क हादसा
ग्राम बंधेरा में रहने वाले रविंद्र राजपूत अपनी पत्नी और दो बेटों के साथ में मनोर रथ यात्रा दर्शन करने गए थे। दोपहर में वहां से लौटते वक्त जब वह वापस आ रहे थे तब अचानक सड़क पर तेज रफ्तार बाइक से एक गाय जाकर टकरा गई। जिससे बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बाइक पर सवार चारों लोग घायल हो गए। उन्हें एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया।