बीकानेर: चार साल से फरार 5000 का इनामी आरोपी गिरफ्तार, होटल व्यवसायी पर हमले के मामले में की गई कार्रवाई
बीकानेर जिले की जेएनवीसी थाना पुलिस और डीएसटी टीम ने वर्ष 2022 में होटल व्यवसायी पर जानलेवा हमले के मामले में चार साल से फरार चल रहे एक इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की गिरफ्तारी पर 5 हजार रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस के अनुसार 5 मई 2022 को सुभाष लेघा ने मामला दर्ज कराया था कि 4 मई को कुछ लोगों ने उनके रिसोर्ट में घुसकर उनके तथा कर्मचारियों पर हमला