सिमडेगा: खूंटी टोली चौक के पास ऑटो के धक्के से फेरीवाला हुआ घायल।
बक्सर निवासी नंदकुमार यादव नामक फेरीवाला मंगलवार की देर रात वीरू की तरफ से सिमडेगा आ रहा था। इसी क्रम में खूंटी टोली चौक के पास एक ऑटो उसे धक्का मार कर फरार हो गई। जिससे उसके सिर में गहरी चोट लगी। घटना के बाद उसे सदर अस्पताल लाया गया, जहां उसका इलाज किया जा रहा है।