लातेहार: सेमरी गांव में आंधी से दो खपरैल घर क्षतिग्रस्त, लोगों ने की मुआवजे की मांग
सदर प्रखंड के डेमू पंचायत के सेमरी गांव मे बुधवार की दोपहर करीब एक बजे आए आंधी तूफान मे दो खपरैल मकान का छान छप्पर उजड़ गया।वही दूसरे घर का एस्बेस्टस भी उड़ गया है।जिस कारण दोनों घर में रहने वाले लोगों के समक्ष परेशानियां बढ़ गई है।इसकी जानकारी होने पर गुरुवार की सुबह करीब आठ बजे मुखिया पति द्वारा जायजा लिया गया।और अंचल से मिलने वाले मुआवजा दिलाने की बातकही।